Thought

"Be with us to save mankind from paying for Oxygen in near future", Plant at least one tree every year...

Tuesday 7 April 2015

हमारा गौरव: भारतीय संस्कृति


हमारी धरोहर हमारी संस्कृति कितनी है महान 
जो करती है भाईचारे और विश्वशान्ति का गुणगान 
मिल कर चलना मेहनत करना यही हम सबकी है पहचान।

हज़ारों वर्षों की परंपरा धरती पर है स्वर्ग समान
दुनिया पढ़कर इतिहास इसका हो जाती है हैरान
मिल कर चलना मेहनत करना यही हम सबकी है पहचान।

तोड़-मरोड़ और लूट की मुगलों ने 
लेकिन फिर भी मिटा न पाये भारत की शान
मिल कर चलना मेहनत करना यही हम सबकी है पहचान।

गुरुकुल प्रणाली और खेती नष्ट की अंग्रेजों ने
सोने की चिड़िया कहलाता था भारत  महान
मिल कर चलना मेहनत करना यही हम सबकी है पहचान।

पाश्चात्य के प्रभाव से निकलना है बहार 
ग्रामीण हो या शहरी या फिर हो नौ जवान
मिल कर चलना मेहनत करना यही हम सबकी है पहचान।

विरासत को वापिस हमें मिलकर है संजोना
बुलंद इरादों और आशीष का धरती को है वरदान
मिल कर चलना मेहनत करना यही हम सबकी है पहचान।

बुलन्दी की राह पर न डगमगाएँ कदम हमारे
जब तक ज़िंदा न हो भारत की वह पहचान   
मिल कर चलना मेहनत करना यही हम सबकी है पहचान।